{"_id":"62b8cc75ec7860a92bb176f56d9d07cc","slug":"from-minor-misconduct-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनयातनगर थाना क्षेत्र में परसपुर सथरा गांव निवासी राजितराम यादव एक नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर कई माह से दुराचार कर रहा था। मामले की जानकारी लड़की के परिवारीजनों को लगी तो शिकायत पुलिस तक पहुंची।
पीड़िता के पिता की ओर से दी गई शिकायत पर इनायतनगर थाना पुलिस ने दुराचार व पास्को एक्ट की धारा में राजितराम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दारोगा निर्मल सिंह ने बुधवार को बताया कि मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं रुदौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने युवक पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता का कहना है कि वह मंगलवार को खेत में चारा काटने गई थी।
विज्ञापन
वहां अर्जुन निवासी रसूलपुर ने अकेला पाकर दुराचार का प्रयास किया। हल्ला-गोहार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप यह भी है कि झीना-झपटी में उसका बुंदा गिर गया।
शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।