फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Doctor beaten staff

सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों को डॉक्टर ने पीटा

Fri, 28 Apr 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
 Doctor beaten staff
जिला अस्पताल में शुक्रवार को कक्ष की सफाई न किए जाने से भड़के एक डॉक्टर का सफाई कर्मियों व सुपरवाइजर से विवाद हो गया। आरोप है कि डॉक्टर ने सुपरवाइजर व सफाई कर्मियों के साथ गालीगलौज की और मारापीटा।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन व नारेबाजी की। नाराज सफाई कर्मियों ने प्रमुख अधीक्षक तथा नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है। सुबह सफाईकर्मी अपने सुपरवाइजर की देखरेख में जिला अस्पताल की साफ-सफाई में जुटे थे।
विज्ञापन


सुपरवाइजर पप्पू ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े सात बजे हृदय रोग कक्ष की सफाई के बाद देर से ताला खुलने के कारण ओपीडी की साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद सफाई कर्मी सर्वेश व आकाश जिला अस्पताल के नाक, कान व गला, सेप्टिक वार्ड, बर्न वार्ड व रैन बसेरा की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर पहुंचे कार्डियोलाजिस्ट/ फिजीशियन डा. अनिल कुमार आए और सफाई कर्मियों से गालीगलौज करने लगे। आरोप लगाया कि उनके कमरे की साफ-सफाई अच्छी तरह से नहीं की गई है। वह दोनों सफाई कर्मियों की पिटाई करते हुए घसीट कर हृदय रोग ओपीडी की ओर ले गये।

मौके पर मौजूद सुपरवाइजर पप्पू ने बीचबचाव की कोशिश की तो उनका कॉलर पकड़ कर धक्का दे दिया और गालीगलौज की। घटना की जानकारी पर सभी सफाई कर्मी एकत्र हो गए और जिला अस्पताल में प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे।

सफाई कर्मियों की ओर से अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल तथा नगर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत प्रमुख अधीक्षक डा. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कर्मियों की शिकायत मिली है।


विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है। नगर कोतवाल एके राय का कहना है कि प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं डा. अनिल ने बताया कि अपने कमरे की ठीक से साफ-सफाई को कहा तो सफाई कर्मी विवाद पर उतारू हो गए। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed