फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dead body found at road side, should be murder

हाईवे किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 26 Nov 2015 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति (45) का शव सड़क किनारे पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आशंका है कि अधेड़ की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी नयाघाट श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे एक टैंपो चालक ने सूचना दी कि हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे चादर में लिपटा एक शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो शव के हाथ-पैर बंधे हैं।
विज्ञापन


बताया कि आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। पड़ोसी जिलों को भी शिनाख्त के लिए सूचना भेजी गई है। साथ ही आसपास के अन्य क्षेत्रों से पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शव की पहचान होने तक के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव फेंके जाने का प्रतीत होता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सत्यता सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed