फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DDC candidate beaten by the son, arrested

डीडीसी प्रत्याशी के बेटे ने की मारपीट, गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2015 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के एक रेस्टोरेंट पर रविवार की देर रात खाना खाने पहुंचे सपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी के पुत्र अजय यादव व उनके समर्थकों ने भोजन करा पाने से इंकार किये जाने पर बवाल कर दिया।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के केयरटेकर व एक वेटर की पिटाई कर दी। कर्मियों से गालीगलौज कर जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने बवाल कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। बाद में तीसरे युवक को भी धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने रेस्टोरेंट प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी अजय समेत तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

सोहावल तहसील के मसौधा प्रथम जिला पंचायत सीट से विमला देवी पत्नी भगौती यादव चुनाव लड़ रही हैं।

आरोप है कि रविवार रात करीब 11:30 बजे जिला पंचायत प्रत्याशी के पुत्र व देवकाली निवासी अजय यादव अपने समर्थकों के साथ लग्जरी वाहन से फोरलेन बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अजय ने रेस्टोरेंट कर्मियों से खाना खिलाने की बात कही। कर्मियों ने रेस्टोरेंट बंद होने और भोजन खत्म होने की बात कही। यह बात युवकों को नागवार लगी।

गुस्साए युवकों ने रेस्टोरेंट कर्मियों से गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। केयरटेकर व वेटर को मारापीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। माजरा देख रेस्टोरेंट प्रबंधक नीरज तिवारी ने पुलिस को सूचना दी।

 पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे लोगों में से दो युवक सुलतानपुर निवासी शशांक शेखर और शहर क्षेत्र निवासी रमेश यादव को पकड़ लिया।

इस बीच अयोध्या कोतवाल मौके पर पहुंचे और रेस्टोरेंट कर्मियों से पूछताछ की। बाद में मौके से फरार अजय यादव को भी पकड़ लिया गया।

प्रकरण की जानकारी सियासी गलियारे में पहुंचने के बाद हड़कंप मचा और पैरवी शुरू हो गई। आखिरकार पुलिस ने सोमवार सुबह पकड़े तीनों आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया।


इस बाबत अजय यादव का कहना है कि सब विरोधियों की साजिश है। उनको जबरदस्ती घर से गिरफ्तार किया गया।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि रेस्टोरेंट प्रबंधक ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट, दुर्व्यवहार और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

धाराएं जमानती होने के चलते पकड़े गए तीनों आरोपियों को मुचलके पर रिहा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed