फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crime Branch arrested suspects in Pilibhit

क्राइम ब्रांच ने पीलीभीत से दबोचा संदिग्ध

Sun, 31 Jan 2016 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सादे कपड़े में आए पुलिसकर्मी जब शकील को पकड़ ले गए तो लोगों ने समझा कि उसका अपहरण हो गया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो छानबीन में पता चला कि शकील का अपहरण नहीं हुआ बल्कि फैजाबाद की क्राइम ब्रांच उसे पकड़ ले गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को पीलीभीत जिले के महिला अस्पताल में पत्नी का प्रसव कराने पहुंचे शकील को चौपहिया वाहन से आए कुछ असलहाधारी जबरन उठा ले गए। इस पर वहां अपहरण की खबर फैल गई। सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन


इस पर पता चला कि शकील को उठाकर ले जाने वाले कोई बदमाश नहीं, बल्कि फैजाबाद की क्राइम ब्रांच टीम के पुलिसकर्मी थे। सूत्रों के मुताबिक 26 जनवरी को वाराणसी से किराए पर फैजाबाद लाई गई टवेरा गाड़ी के चालक मिर्जापुर जिले के विंध्याचल के सेमरी निवासी रविशंकर की हत्या कर टैक्सी लूट ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जनवरी को जलालपुर के निकट तमसा नदी के तट पर चालक की लाश पड़ी मिली थी। घटना की रिपोर्ट फैजाबाद में टवेरा के मालिक वाराणसी निवासी अरविंद सिंह ने दर्ज कराई थी। मामले में छानबीन कर रही फैजाबाद क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस के सहारे पीलीभीत पहुंची और शकील को दबोच लिया।


मगर क्राइम ब्रांच की टीम ने पीलीभीत पुलिस से संपर्क नहीं किया, जिसके चलते पुलिस को उसके अपहरण की आशंका हुई। घटना के करीब एक घंटे बाद इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि शकील का अपहरण नहीं हुआ है। फैजाबाद की पुुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए ले गई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed