फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cracker businessman dead in blast

विस्फोट में पटाखा कारोबारी की मौत

Mon, 09 Nov 2015 10:33 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
गनीमत है कि मकान आबादी से थोड़ा दूर था, वरना कई घरों में लोगों की जान पर बन आती। अब पुलिस धंधे से जुड़े कई संदिग्धों की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस हादसे में मारे गए पुद्दन और घायल उसकी पत्नी आलिया के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सोहावल से एक किमी दूर बेनीपुर गांव का निवासी पुद्दन (50) चौराहे पर पान की दुकान लगाता था, वह अपनी पत्नी के साथ किराए पर मकान लेकर अवैध पटाखा बनाने व बेचने का धंधा काफी दिनों से कर रहा था। शादी-विवाह में पटाखा की खेप उसी के यहां से कई जिलों में जाती थी। मकान के निचले तले पर किराए पर अप्सरा टेलरिंग की दुकान है, जबकि मकान मालिक कस्बे में अपने मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में मलबे से घायल पुद्दन व उसकी पत्नी आलिया को निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुद्दन की कुछ ही देर में मौत हो गई। उसकी पत्नी आलिया को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल के पास रहने वाले छह फेरी वालों को हिरासत में लेकर सोमवार को भी पूछताछ करती रही है। मामले में पुद्दन व उसकी पत्नी आलिया के खिलाफ धारा 3/4 एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लंबे समय से हो रहा अवैध पटाखे का कारोबार
सोहावल व रुदौली के कई इलाके अवैध पटाखा कारोबार के लिए लंबे अरसे से बदनाम रहे हैं। अब ताजा विस्फोट की घटना से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहा है। विस्फोट के बाद से पुलिस इलाके में इस अवैध कारोबार की गहरी होती जड़ों की पड़ताल में जुटी है। पुलिस जिले में अवैध पटाखा धंधे पर लगाम कसने की कोशिश कर रही है।

दो साल पहले भी विस्फोट में जा चुकी एक की जान
दो साल पहले भी ऐसे ही एक विस्फोेट में एक की मौत हुई थी, तब पुलिस ने इसे सिलेंडर विस्फोट मान फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। रुदौली में 2008 में अवैध पटाखा बनाने के लिए रखे बारूद में विस्फोट की घटना में भी एक जान गई थी, मगर पुलिस अवैध पटाखा कारोबार से पूरी तरह इन्कार करती रही है। ऐसे में सोहावल चौराहे पर स्थित मकान में रात 10 बजे अवैध पटाखों के जखीरे में विस्फोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


अवैध पटाखा बनाने के धंधे की पड़ताल की जा रही है। घटना के दौरान पटाखों के जखीरे में अचानक विस्फोट हो गया था। धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान व तलाश की कोशिश जारी है।
-कुलदीप कुमार, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed