फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Commotion on the driver's beating, closing shops routed

वाहन चालक की पिटाई पर हंगामा, बंद कराईं दुकानें

Sat, 14 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 14 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the driver's beating, closing shops routed
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदहा चौराहे पर शनिवार की देर शाम एक दुकानदार का बेटा चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। इसको लेकर लोगों ने वाहन चालक की धुनाई कर दी। चालक ने फोन कर साथियों को बुला लिया तो हंगामा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस दुकानदार को कोतवाली ले जाने लगी तो लोगों ने विरोध किया और दुकानें बंद कर दीं। वाहन पड़ोसी जिला गोंडा के एक मंत्री का बताया जा  रहा है। शनिवार शाम मोदहा चौराहे से गुजर रही एक मिनी बस का पहिया जनरल स्टोर संचालक रमेश शर्मा के बेटे धीरू के पैर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


हालांकि धीरू को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर एकत्र लोगों ने वाहन चालक की पिटाई कर दी तो चालक ने फोन कर अपने लोगों को बुला लिया। नोकझोंक के बाद नौबत मारपीट तक जा पहुंची, तभी भारी तादात में पुलिस पहुंच गई और चालक के साथियों को हिरासत में लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस फिर पहुंची और जनरल स्टोर संचालक को ले जाने लगी तो लोगों ने विरोध करते हुए दुकानें बंद कर दीं। पुलिस दुकानदारों को समझाने में जुटी रही।  सीओ सिटी जवाहरलाल का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed