फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CJM Chamber has entered the sub-inspector in custody

सीजेएम चैंबर में घुसे दरोगा को कस्टडी में लिया

Mon, 25 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
CJM Chamber has entered the sub-inspector in custody
पुलिस की हिररासत म दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
मध्यावकाश के समय सोमवार को कचहरी में उस समय हलचल मच गई, जब सीजेएम के चैंबर में एक दरोगा घुस गया। चैंबर में घुसने के आरोप में दरोगा को कस्टडी में ले लिया गया। इससे अफरातफरी मच   गई। स्थिति बिगड़ती इससे पहले सीजेएम ने स्वयं पहुंच कर मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन


यह मामला दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच मध्यावकाश का है। कोतवाली नगर में तैनात आरोपी दरोगा श्यामानंद राय ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 692/2001 धारा 419, 420 के मामले में उसे सीजेएम रवींद्र प्रसाद गुप्त ने बुलाया था।
विज्ञापन


इस मामले में साहबदीन राम सीताराम इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या आशा सिंह सफरीवाला के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाना है। संबंधित पत्रावली को लेकर वह सीजेएम के बुलाने पर उनके चैंबर में गया। वहां पहुंचने पर उसे बाहर जाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलाए जाने की बात कहने पर उसे कस्टडी में लेने का आदेश दे दिया गया। हरकत में आई कोर्ट में तैनात पुलिस ने उसे फौरन कस्टडी में ले लिया। इस पर वकीलों का जमावड़ा लग गया और गहमागहमी शुरू हो गई। सीजेएम फौरन कोर्ट में पहुंचे और उन्होंने वकीलों को शांत कराया। घ


टना की सूचना पर एसपी सिटी संकल्प शर्मा, सीओ सिटी राजेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष बब्बन चौबे व संयुक्त मंत्री रवींद्र वर्मा ने मौके पर   पहुंच कर संबंधित दरोगा से सीजेएम से माफी मंगवाई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed