{"_id":"58bd9f0b4f1c1b5d73dc41b0","slug":"child-s-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के मासूम की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह के मासूम की गला दबाकर हत्या
amar ujala
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र के बोडे़पुर गांव में सोमवार भोर दो माह के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जब यह खबर पीड़ित दंपती को लगी तो चीख-पुकार से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित दंपती ने पड़ोसी और उसकी पुत्री पर गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना के पीछे ग्राम समाज की भूमि पर नल लगाने को लेकर दो परिवारों में विवाद को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के बोड़ेपुर गांव में धनश्याम पांडेय और अवधेश पांडेय पड़ोसी है। बीते शनिवार को दोनों परिवारों में ग्राम समाज की भूमि पर नल लगाने को लेकर विवाद हुआ था।
मौके पर पहुंची डायल-100 टीम ने दोनाें पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। इस बीच सोमवार भोर में हुई घटना को ग्रामीण उसी से जोड़ कर देख रहे है। दो माह के मासूम अभय के पिता घनश्याम पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि पत्नी बिमला देवी बच्चे के साथ बरामदे में सो रही थी।
विज्ञापन
सोमवार भोर लगभग चार बजे नींद टूटने पर देखा कि पड़ोस में रहने वाले अवधेश पांडेय की विधवा पुत्री पूनम (32) घर से बाहर जा रही थी। शक होने पर बरामदे में जाकर बच्चे को उठाना चाहा तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसके नाक से खून बह रहा था, जिसके बाद पुलिस को फोन कर पूरी घटना बताई गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आपपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। थानाध्यक्ष मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी अवधेश पांडेय व उसकी पुत्री पूनम पर मासूम की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।