फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cash and mobile looted ‌from the salesmen

सेल्समैन से नकदी व मोबाइल लूटा

Tue, 02 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
cash and mobile looted from the salesmen
लूट
हैदरगंज। थाना क्षेत्र के घोपा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान के एक सेल्समैन से रविवार की रात नकदी और मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित सेल्समैन राधेश्याम निवासी हरिनाथपुर थाना इनायतनगर ने बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे वह लघुशंका के लिए ठेके से निकला था। इसी बीच पहले से मुंह में गमछा बांध घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर असलहा लगा दिया और कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद ठेके में लेकर आये और गल्ला में रखा बिक्री का सात हजार 210 रुपया व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसको ठेके के अंदर बंदकर बाहर से कुंडी चढ़ा चले गये। हल्ला-गोहार पर आसपास के लोगों ने कुंडी खोल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूचना ठेकेदार रामप्रसाद पांडेय बेगमगंज मकबरा नगर कोतवाली व इलाकाई पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। सोमवार को सुबह ठेकेदार ने शिकायत पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष आरपी रावत ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed