फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Businessman shot dead

कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Thu, 20 Aug 2015 10:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह गोलियां से छलनी व्यापारी की लाश मिलने से हलचल मच गई। पुलिस ने मृतक के पास से लगभग 75 हजार रुपये, एटीएम व पैन कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद किए है।
विज्ञापन


हालांकि उसकी कार मौके से गायब मिली है। मृतक की शिनाख्त पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर निवासी गिट्टी सप्लायर थाना जहांगीरगंज स्थित फतेहपुर नरियावां निवासी 35 वर्षीय महातम मौर्य पुत्र स्व. रामजीत के रुप में हुई है।
विज्ञापन


प्रकरण में मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मया-टांडा मार्ग पर बैहारी गांव के निकट झाड़ियों में गुरुवार की सुबह खेत तथा नित्यक्रिया के लिए निकले स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा।

इससे क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पीठ में गोलियों के तीन मिले। तलाशी में उसके जेब से 74 हजार 438 रुपये, बैंक एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व डायरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लूट के लिए वारदात की थ्योरी धीमी पड़ गई और हत्या किये जाने की चर्चा तेज हो गई। मौके पर एसएसपी उमेश कुमार, एसपी देहात कुलदीप नारायण, सीओ सदर अरुण चंद्र के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच की।

पैन कार्ड के सहारे मृतक की शिनाख्त पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज स्थित फतेहपुर नरियावां निवासी 35 वर्षीय महातम मौर्य पुत्र स्व. रामजीत है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंच गये।

बताया कि महातम गिट्टी व मोरंग सप्लायर का काम करता था। मृतक की पत्नी कांती ने बताया कि महातम बुधवार को लगभग 11 बजे अपनी अल्टो कार से बकाया रकम लगभग 15 लाख के तकादे के लिए एक ठेकेदार के घर जाने की बात कहकर निकला था।

 रात लगभग नौ बजे उसने पति के मोबाइल पर फोनकर बात की तो महातम ने आधे घंटे में घर पहुंचने की बात कही। लेकिन घर नहीं पहुंचा। लगभग दस बजे फिर से फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।

गुरुवार सुबह शव मया-टांडा मार्ग पर बैहारी के पास पाये जाने की जानकारी हुई। कांती का आरोप है कि कहीं और हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। दस वर्ष पूर्व ससुर रामजीत मौर्या की भी हत्या कर दी गई थी।


एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पत्नी कांती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्राइम ब्रांच के साथ इलाकाई पुलिस को वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर जल्द से जल्द मामले के खुलासे का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed