{"_id":"56f03a594f1c1b9217f14d47","slug":"burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ग्राम प्रधान की पुत्रवधू की संदिग्ध हालात में जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ग्राम प्रधान की पुत्रवधू की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरोराघवपुर के पुरे जनई में आग की चपेट में आकर संदिग्ध हालात में पूर्व प्रधान के पुत्रवधू की मौत हो गई। बचाने के लिए दौड़ी मृतका की ननद गंभीर रुप से झुलस गई। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा खाना बनाने के दौरान सोमवार की सुबह हुआ।
विज्ञापन
कोरोराघवपुर के पूर्व प्रधान रामसागर गौड़ के लड़के रोहित की पत्नी अनीता (21) रसोई में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच उसकी साड़ी में आग लग गई। मौसम की तपिश के चलते आग की लपटें चंद क्षणों में तेज हो गई। जान बचाने के लिए आग का गोला बनी अनीता बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए घर के बाहर भागी।
विज्ञापन
हल्ला-गोहार सुनकर घर के बाहर मौजूद उसकी ननद शिवकुमारी (32) ने अनीता के शरीर में लगी आग बुझाने का कोशिश की। इसी दौरान पक्की दीवारों के ऊपर रखे छप्पर ने भी आग पकड़ ली। आग से जलती भाभी को बचाने के चक्कर में उसकी ननद शिवकुमारी भी गंभीर रूप से झुलस गयी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। शिवकुमारी को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घटना के समय पूर्व प्रधान रामसागर व उनका बेटे रोेहित घर पर नहीं थे। अनीता का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था और उसके एक वर्ष की लड़की है।
नायब तहसीलदार अवधेश चौहान ने बताया कि आर्थिक सहायता सहित अन्य बिंदुओं की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है। थाना प्रभारी हैदरगंज शमशेर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मायके वालों के आने का इंतजार है।