फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   attack on retired military man

चुनाव में साथ न दिया तो रिटायर्ड फौजी पर हमला

Wed, 16 Dec 2015 11:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव में साथ न देने वाले रिटायर्ड फौजी की बन रही बाउंड्रीवाल रुकवाने के लिए नए ग्राम प्रधान व समर्थकों ने हमला बोल दिया। रिटायर्ड फौजी व उसके पुत्र को लाठी-डंडे से मार कर लहूलुहान कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर भी प्रधान के समर्थक लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर डटे रहे। घायल रिटायर्ड फौजी का मेडिकल सीएचसी में कराया गया है।

यहां पर हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रधान समेत तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

रुदौली के ग्राम पंचायत मीसा के मजरे शिवचरन पुरवा निवासी रिटायर्ड फौजी गयाप्रसाद सिंह अपने घर के बगल बनीं सरकारी नाली के पास पड़ी अपनी जमीन पर चहारदीवारी का बुधवार को निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन


वे घर में अकेले थे। सुबह नौ बजे सामने के ही रामदीन यादव चहारदीवारी बनाने से रोकने लगे। साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान राममिलन यादव को बुला लिया।

रिटायर्ड फौजी का आरोप है कि प्रधान ने पहुुंचते ही निर्माण रोकने के लिए कहा। चुनाव में विरोध करने की बात करते हुए प्रधान ने रामदीन यादव और उनके साथ खड़े लोगों को ललकार दिया, लोगों ने लाठी-डंडे से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को पीटते देख बचाने पहुंचे सुधीर सिंह को भी पीट दिया। रिटायर्ड फौजी के पुत्र जयवीर सिंह ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में मेरा परिवार सुरेंद्र यादव के साथ था।


इसको लेकर प्रधान राममिलन ने जीतने के बाद ही गांव में कहा था कि विरोधियों को सबक सिखाया जाएगा।

कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुधीर सिंह की ओर से प्रधान राममिलन, रामसिंगार यादव, रामदीन और मनोज यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगायी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed