फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Angry students smashed the SUV, put the jam

आक्रोशित छात्रों ने तोड़ी एसयूवी, लगाया जाम

Fri, 21 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry students smashed the SUV, put the jam
सड़क हादसे के बाद तोड़फोड़ करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
बीकापुरकोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक एसयूवी ने स्कूल से परीक्षा देकर घर जा रहे इंटर के छात्र को टक्कर मार दी। घायल छात्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्कूल के सामने हुई दुर्घटना से आक्रोशित छात्रों ने एसयूवी चालक की जमकर पिटाई कर दी और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद करीब घंटे भर तक हाईवे जाम रखा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने एसयूवी चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना दोपहर 12 बजे की है। खजुरहट स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में इंटर की अर्धवार्षिक परीक्षा समाप्त हुई थी। छात्र स्कूल से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी हाईवे पर फैजाबाद से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार इंटर के छात्र सत्येंद्र कुमार (18) पुत्र लल्लन यादव निवासी दीनापुर खजुराहट को जोर की टक्कर मार दी। इसमें छात्र दूर जा गिरा और खून से लथपथ हो गया।

विद्यालय के सामने हुई इस दुर्घटना के बाद छात्रों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने एसयूवी को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही चालक सूरज सोनी निवासी उसरू की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया।

इस बीच पहुंची एंबुलेंस से घायल छात्र को सीएचसी बीकापुर ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार मिश्रा, सीओ विक्रम सिंह, कोतवाली बीकापुर और थाना हैदरगंज की पुलिस ने छात्रों को समझाकर जाम खत्म कराया।


कोतवाल गंगाराम आजाद ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त एसयूवी को कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed