फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ठेकेदार से मांगी गयी 50 लाख की रंगदारी

ठेकेदार से मांगी गयी 50 लाख की रंगदारी

Mon, 31 Dec 2018 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार से मांगी गयी 50 लाख की रंगदारी
सोहावल (अयोध्या)। रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल स्थित मंडलीय ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के ठेकेदार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर ठेकेदार को परिवारीजनाें सहित गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए बाइक सवार दो युवकों ने वर्कशॉप के गेट पर हवा में फायरिंग कर रंगदारी मांगने का पर्चा फेंका है। पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



आरोप है कि शनिवार की शाम लगभग पौने सात बजे हेलमेट लगाए व मुंह पर गमछा बांधे बाइक सवार दो युवक वर्कशॉप के गेट के सामने पहुंचे। उन्होंने गार्ड को धमकी देते हुए रंगदारी मांगने का पर्चा गेट के अंदर फेंका, हवा में फायर झोंका और अंधेरे का लाभ उठाकर सोहावल चौराहे की ओर भाग गए।
विज्ञापन



वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर ढुलाई के ठेकेदार आरसी निगम निवासी रामनगर अयोध्या का कहना है कि 50 लाख की रंगदारी मांगते हुए रकम जल्दी ही कचहरी अयोध्या के पास लाने की धमकी दी गई है। पर्चे में रवि सिंह निवासी लखौरी थाना रौनाही का नाम दिया गया है, जो कई वर्षों से जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्चे में यह भी कहा गया है कि अभी तो फायर हवा में करके चेतावनी दी गई है। मांग पूरी न होने पर ठेकेदार व उसके परिवारीजनों को गोली का निशाना बनाएंगे। प्रभारी निरीक्षक रौनाही मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार की तरफ से तहरीर और फेंका गया पर्चा मिला है। इस मामले मेें अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed