फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाइवे पर अपर आयुक्त (न्यायिक) समेत चार की मौत

हाइवे पर अपर आयुक्त (न्यायिक) समेत चार की मौत

Thu, 12 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर अपर आयुक्त (न्यायिक) समेत चार की मौत
पटरंगा (फैजाबाद)। लखनऊ जा रहे फैजाबाद कमिश्नरी के अपर आयुक्त की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में अपर आयुक्त न्यायिक समेत लिपिक, होमगार्ड और चालक की मौत हो गई। अपर आयुक्त बस्ती शहर के निवासी थे। वे 1994 बैच के पीसीएस अफसर थे।

लिपिक, होमगार्ड फैजाबाद व चालक सुल्तानपुर के रहने वाले थे। मौके पर कमिश्नर मनोज मिश्र और एसएसपी सुभाष सिंह बघेल पहुंचे।

कमिश्नर ने बताया कि मौके पर अपर आयुक्त की सांसे चल रही थी, मगर अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बाकी तीनों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है।

फैजाबाद मंडल के अपर आयुक्त न्यायिक ओम प्रकाश उपाध्याय (58) बुधवार दोपहर बाद निजी कार्य से फैजाबाद टैक्सी स्टैंड से किराए की टैक्सी लेकर लिपिक मो. असलम (50) निवासी मकबरा व होमगार्ड मुन्नी लाल प्रजापति निवासी रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्राजगनपुर के साथ लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


गाड़ी को टैक्सी चालक यावर हुसैन निवासी सुल्तानपुर चला रहा था। पटरंगा थाना क्षेत्र की हाईवे चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक में उनकी कार जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अपर आयुक्त ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पटरंगा थाने समेत यूपी-100 की कई गाड़ियां पहुंच गई।

लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस व यूपी-100 की गाड़ी से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ढाबे पर खड़े ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। ट्रक को पकड़ने के लिए पटरंगा एसओ शमसेर सिंह बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर डेरा डाले हुए थे। मगर पता नहीं चल पाया है।


कमिश्नर मनोज मिश्र ने बताया कि अपर आयुक्त ने उनसे निजी कार्य से लखनऊ जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। करीब चार बजे हादसा हुआ।

एसएसपी ने जैसे ही उन्हें सूचना दी, वे मौके पर निकल गए। उनके बस्ती स्थित परिवारीजनों को सूचना दी गई है। इनके परिवार में दो बेटी और दो बेटे समेत भरा पूरा परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed