{"_id":"59b430514f1c1bf07f8b581e","slug":"81504981073-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों से हजारों की चोरी
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर माफी तिराहे पर शुक्रवार रात वारदात
बीकापुर (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी तिराहे पर शुक्रवार रात तीन दुकानों में चोरी हो गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ी हाईवे पर पेट्रोलिंग करती रही, लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लग सकी।
करणपुर निवासी जंगबहादुर सिंह की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे 24 हजार रुपए, इसके बगल बनखुदवा निवासी रामेश्वर तिवारी की दुकान से लगभग 20 हजार रुपए और एक मेडिकल स्टोर के संचालक विजय कुमार यादव निवासी तारडीह की दुकान के गल्ले से पांच हजार की नगदी व सिक्के पार कर दिए।
दुकानदारों ने बताया कि रात में दुकान बंद करके वे लोग घर चले जाते हैं। शनिवार सुबह दुकान आने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल किया लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ते धरा गया युवक
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा में मोबाइल की एक दुकान का ताला तोड़ रहे युवक को पूराकलंदर पुलिस ने पकड़कर में शनिवार को जेल भेज दिया है। शनिवार भोर में पुलिस गश्त कर रही थी, उसी दौरान खानपुर मार्केट में मोबाइल की दुकान में ताला तोड़ते एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने देख लिया।
पुलिस ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। एसओ पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय ने बताया कि दुकानदार पवन चौहान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार युवक शिवमणि तिवारी निवासी चमनगंज इनायतनगर को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है।