{"_id":"5983688e4f1c1bd4638b4625","slug":"71501784206-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद विदेश से आया शव, मचा कोरहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह बाद विदेश से आया शव, मचा कोरहराम
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने लगाया पति की हत्या का आरोप
अमसिन (फैजाबाद)। सऊदी अरब में मृत दलित का शव भाजपा सांसद हरिओम पांडेय के प्रयास से विदेश मंत्रालय के सक्रिय होने पर साढे़ चार माह बाद बृहस्पतिवार को उसके घर पहुंच सका। शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि, सऊदी अरब में धार्मिक भेदभाव के कारण लोग उसके पति को परेशान करते थे।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बेरा गांव निवासी रामनरायन (40) पुत्र रामदीन सऊदी अरब के दम्माम में रहकर मजदूरी करता था। बीते 21 मार्च को वहां उसकी मौत हो गई थी। कई दिन बाद 15 अप्रैल को परिवारीजनों को रामनरायन की मौत की खबर मिली थी। इस पर परिवारीजनों ने उसका शव गांव लाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर सांसद हरिओम पांडेय से मिलकर गुहार लगाई। इस पर सांसद ने विदेश मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा तब जाकर रामनरायन का शव बृहस्पतिवार सुबह उसके गांव पहुंच सका। परिवारीजनों का कहना है कि, मृत्यु से पूर्व रामनरायन ने सऊदी अरब में अपने साथ धार्मिक भेदभाव के चलते किसी अनहोनी की आशंका जताई थी।