{"_id":"5946af204f1c1bca5f8b456b","slug":"71497804576-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रक में जा भिड़ी बस, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी ट्रक में जा भिड़ी बस, 10 घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 10 घायल
हैरिंग्टनगंज बाजार में फिलिंग स्टेशन के पास हादसा
हैरिंग्टनगंज। इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के स्थानीय बाजार के एक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में एक बस जा भिड़ी। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। घायलों को हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार दिन में करीब 11 बजे खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर सवारी लेकर टाटा बस जा रही थी। हैरिंग्टनगंज बाजार के पहले फिलिंग स्टेशन से तेल भरा कर निकल रहे एक बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए।
घायलों में ग्राम नदरौली थाना बीकापुर की राजकुमारी, शांति, जलालपुर भग्गू मजरे संधई तिवारी का पुरवा निवासी रामकरन, इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मजरा निवासिनी लक्ष्मीे व राकेश कुमार, बीकापुर थाना क्षेत्र के पांडे पुरवा मिवासी वीरेंद्र पांडे, कोंछा बाजार निवासी शाहबान अली, भीखीसराय गांव निवासी संतराम, इनायतनगर थाना के रेवतीगंज बाजार निवासिनी महाराज देई आदि शामिल हैं। इनमें संतराम, महाराज देई व शांति देवी की हालत नाजुक होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।