{"_id":"5963c8604f1c1b503b8b46e1","slug":"61499711584-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में नकब लगा गहने व नकदी उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में नकब लगा गहने व नकदी उड़ाए
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों में नकब लगा गहने व नकदी उड़ाए
अमसिन (फैजाबाद)। गोसाईगंज थाना अंतर्गत अमसिन क्षेत्र में रविवार रात दो सगे भाइयों के यहां नकब लगाकर चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहने व कपड़ों पर हाथ साफ किया। जबकि एक और घर में सेंध लगाने के बावजूद चोर कुछ चोरी नहीं कर सके।
थाना क्षेत्र के बोधीपुर गांव में शिवकुमार मिश्र व उनके भाई रामकुमार मिश्र के यहां रात को चोर घर के पिछवाड़े से नकब लगाकर चार बक्से उठा ले गए। गांव के बाहर ले जाकर बक्सों को तोड़ डाला जिसमें शिवकुमार के यहां से 6 हजार नगद समेत जेवर तथा पांच जोड़ी महंगी साड़ी उठा ले गए।
इन सामानों की कीमत करीब एक लाख बताई गई है। इसी तरह रामकुमार मिश्र के यहां से चार हजार नगद, जेवर, कपड़े, साड़ी, सूट उठा ले गए। बताया गया है कि शिवकुमार की लड़की की एक सप्ताह पूर्व गोद भराई हुई थी जिसमें महंगे कपड़े व जेवर मिले थे।
विज्ञापन
इसी तरह चोरी की तीसरी वारदात बोधीपुर गांव के ही कृष्णपाल की साइकिल की दुकान में हुई। यहां चोरों ने सेंध लगाया लेकिन उनके यहां कुछ नही मिला। थानाध्यक्ष दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।