{"_id":"5bcb6e35bdec2269845a9272","slug":"51540058677-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में हुए हादसे में व्यापारी व उनकी पत्नी समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाराबंकी में हुए हादसे में व्यापारी व उनकी पत्नी समेत तीन की मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
रुदौली (फैजाबाद)। कानपुर से रुदौली आ रही कार को ओवरटेक कर रहे बेकाबू ट्रक ने जिला बाराबंकी थाना सफदरगंज अंतर्गत दादरी के पास टक्कर मार दी। हादसे में रुदौली के प्रतिष्ठित व्यापारी महेश यज्ञसैनी, पत्नी आशा व उनके साले राजेंद्र निवासी कानपुर की मौत हो गई।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी महेश यज्ञसैनी (56) अपनी पत्नी आशा देवी के साथ दवा लेने कार से कानपुर गए थे। वहां से लौटते समय शुक्रवार की रात 11 बजे बाराबंकी के थाना सफदरगंज के दादरी के पास उनकी कार को ओवरटेक कर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
ट्रक से टकराकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों व पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शनिवार की शाम तीनों के शव को पोस्टमार्टम कराकर रुदौली लाया गया। शव का अंतिम संस्कार रविवार को होगा।
विज्ञापन
महेश के परिवार में उनका बेटा राहुल है, जबकि उनकी दोनों लड़कियों का विवाह हो चुका। उनकी हनुमान किला तिराहे पर मिष्ठान की दुकान है। हादसे की सूचना मिलते ही रुदौली में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों समेत स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव, पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन, मनोहर अग्रवाल, शरद त्रिवेदी, कमलेश मिश्रा, दुर्गेश श्रीवास्तव ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया।