फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शराब पीने के विवाद में युवक को पीटा

शराब पीने के विवाद में युवक को पीटा

Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के विवाद में युवक को पीटा
शराब पीने के विवाद में युवक को पीटा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

तारुन (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र के नंसा बाजार में दो युवकों ने एक दलित युवक को शराब पिला कर मारने के साथ साथ जेब रखे रुपये भी छीन लिए। यही नहीं बीच बचाव करने पहुंचे दूसरे व्यक्ति को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी तारुन भेजा है। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ लूट व मारपीट के मामलों में केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में तनाव है, ऐहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

मामला सोमवार देर रात्रि का है, नंसा बाजार निवासी दलित सौरभ ने बताया कि वह सैलून की दुकान करता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे फिरोज व सद्दाम उसके पास पहुंचे और शराब पीने के लिए नंसा कुटियवा मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास स्थित एक दुकान पर ले गए। पीड़ित के अनुसार दोनों जबरन उसे शराब पिलाना चाह रहे थे जबकि वो मना कर रहा था। इसको लेकर हुए विवाद में दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्राम करनाइपुर निवासी राज बहादुर वर्मा बाइक से निमंत्रण से लौट रहे थे। मारपीट होती देख वो बबलू को बचाने के लिए रुके तो दोनों आरोपी उन पर भी हमलावर हो गये और पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। बबलू ने बताया कि इस दौरान दोनों ने उसके पास रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वहीं, इस घटना से बाजार में तनाव पैदा हो गया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीओ रुचि गुप्ता, हैदरगंज एसओ रामचंद्र सरोज, बीकापुर कोतवाल आरके राणा, तारुन थाना प्रभारी सुनील सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राज बहादुर व बबलू की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपी युवकों फिरोज व सद्दाम के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाजार में शांति व्यवस्था के लिए ऐहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed