{"_id":"5ae21ba74f1c1b350b8b6b40","slug":"41524767655-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने पर दोस्त को बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने पर दोस्त को बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने पर दोस्त को बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला
फैजाबाद। देवगांव चौकी क्षेत्र के तुलसमपुर गांव में अवैध संबंध को लेकर बुधवार देर रात दोस्त को खाने पर बुलाकर एक युवक ने उसकी की नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी। उसके शव को कई टुकड़े कर बोरे में भरे और बोरा उसके घर में फेंक दिया। घर वालों ने खून से लतपथ बोरा खोला तो होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ खून से सने कपड़े में धर दबोचा। मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार आधी रात करीब एक बजे सूचना मिली कि तुलसमपुर गांव निवासी जय कुमार तिवारी (40) का शव बोरे में भरकर उसके घर के सामने फेंक दिया गया है। मौके पर सारी कहानी सामने आ गई, इसके बाद चौकी इंचार्ज लालधर व सिपाही विजय ने हत्या के आरोपी युवक लाल सिंह निवासी तुलसमपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आला कत्ल कुल्हाड़ी व खून से लथपथ कपड़े बरामद हुए। जांच में पता चला कि आरोपी ने जिस खाट पर हत्या की उस खाट को भी काटकर घर में ही जला दिया। आरोपी के घर पर उसकी दादी, एक छोटा भाई व दो बहनें रहती हैं।
बताते हैं कि लाल सिंह व जय कुमार आपस में दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना भी था। वहीं कुछ दिनों से लाल सिंह जयकुमार पर अपनी बहनों से संबंध होने का शक कर रहा था। वर्तमान में वह दिल्ली में रहता है और कुछ दिन पहले घर आया था। बहन से संबंध के शक में लाल सिंह ने 25 अप्रैल की रात जयकुमार को खराब गाड़ी लाने के बहाने से बुलाया व फिर खाने के लिए घर ले गया। यहां उसने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े कर बोरे में भरकर मृतक के घर के सामने बोरा फेंक दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने बहन के साथ संबंध होने के शक में हत्या की है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष कुमारगंज सुनील सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र विकास तिवारी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पापा को फोन किया तो फोन काट कर दिया स्विच ऑफ
मृतक के पुत्र विकास तिवारी का कहना है कि शाम 7 बजे लाल सिंह ने हलियापुर से खराब गाड़ी लाने के बहाने पापा को घर से बुलाया था। रात 10 बजे तक न लौटने पर पापा को फोन किया तो फोन काट कर स्विच ऑफ कर दिया गया। इसके बाद जब आरोपी को फोन लगाया गया तो उसका भी फोन स्विच ऑफ मिला। रात करीब 12:30 बजे उन्हें घर के सामने बोरे में पिता का शव पड़ा होने की सूचना मिली।