{"_id":"5a88607b4f1c1b387b8b6fe8","slug":"41518887035-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना पर ट्रेन की ली तलाशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण की सूचना पर ट्रेन की ली तलाशी
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण की सूचना पर ट्रेन की ली तलाशी
अयोध्या। शनिवार की सुबह अयोध्या रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल देखकर लोग किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे। स्टेशन पर करीब 11 बजे किसान एक्सप्रेस के पहुंचते ही अयोध्या कोतवाली व जीआरपी पुलिस ने ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया और बोगियों की तलाशी लेने लगे। करीब 10 मिनट तलाशी के बाद कुछ नहीं मिलने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
मौके पर मौजूद सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस को अंबेडकरनगर जनपद के कंट्रोल रूम से किसी बबीता नाम की लड़की को कुछ किन्नरों द्वारा अपहरण करने की कॉल चली। कॉल में बताया गया कि लड़की का अपहरण करने के बाद उसे किसान एक्सप्रेस से फैजाबाद की ओर ले गए हैं। सूचना के आधार पर अयोध्या रेलवे स्टेशन पर किसान एक्सप्रेस के पहुंचते ही पूरी ट्रेन की तलाशी ली गई लेकिन ना तो लड़की मिली और ना ही कोई किन्नर। बताया कि इससे पहले भी गोसाईगंज व बिलहरघाट स्टेशन पर भी ट्रेन की तलाशी ली गई लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला।