{"_id":"5998794d4f1c1b76678b478d","slug":"41503164749-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के लिए जा रहे 10 गोवंश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी के लिए जा रहे 10 गोवंश बरामद
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी को ले जाए जा रहे 10 गोवंश बरामद
बीकापुर। पिकअप पर लाद कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंशीय 10 पशुओं को कोतवाली पुलिस ने वाहन सहित पकड़ लिया है, जबकि पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
शनिवार भोर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि असरेवा गांव के समीप एक नलकूप के पास कुछ लोगों द्वारा तस्करी के लिए गोवंशीय पशुओं का लदान की जा रही है। उपनिरीक्षक बाबूराम राजवंशी के साथ टीम ने घेराबंदी की तो पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस टीम ने घेर कर असरेवा तिराहे के पास वाहन व मवेशियों को पकड़ लिया, जबकि वाहन चालक फरार हो गया। उप निरीक्षक बाबूराम राजवंशी ने बताया कि बरामद 10 पशुओं को ग्रामप्रधान राम बहादुर की मौजूदगी में ग्रामीणों की सुपर्दगी में दे दिया गया। अज्ञात पिकअप चालक व कुछ अज्ञात पशु व्यापारियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम तथा गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।