{"_id":"5ccb29cdbdec220743637ac9","slug":"31556818381-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी मांगने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उधारी मांगने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, चार घायल
विज्ञापन
रामपुरभगन चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मीतनपुर का मामला
रामपुरभगन (अयोध्या)। तारुन थाना क्षेत्र के रामपुरभगन चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मीतनपुर में किराना दुकानदार द्वारा उधारी मांगने पर गुस्साए ग्राहक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर दुकानदार और उसकी पत्नी व दो बेटों को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई से सभी को चोटें आईं, जिनमें से दुकानदार व उसके दोनों बेटों को गंभीर चोट लगने के कारण तारुन अस्पताल के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट तारुन थाने में दर्ज कर ली गई है। घटना बुधवार की रात 9:30 बजे की है।
पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामपुरभगन बाजार से सटे गांव मीतनपुर में साधन सहकारी समिति के पास सुरेश कुमार गुप्ता किराने की दुकान करता है। उसकी पत्नी दुर्गा देवी ने तहरीर में बताया है कि गांव निवासी राजबली यादव से बुधवार को दुकान का उधारी पैसा मांगा गया।
विज्ञापन
इस पर वह नाराज हो गया और रात 9:30 बजे वह रामबली यादव, दिनेश और संतोष सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आया और लाठी डंडों से परिवार के सभी लोगों की पिटाई की। गुहार लगाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मारपीट में घायल परिवार के चारों सदस्यों को इलाज के लिए तारुन अस्पताल भेजा गया, जहां से सुरेश और उनके दो बेटे विश्वास व सुभाष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तारुन थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि दुर्गा देवी की तहरीर पर चार नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, 14 पर केस
मवई। थाना क्षेत्र मवई के सैदपुर चौकी अंतर्गत कसारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार को जमकर लाठी, डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कसारी गांव निवासी लखपत और भगतराम के बीच जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर गुरुवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें लखपत, भगतराम, रंपता, पुतीराम, भवानी सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से चोटहिल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि लखपत की तहरीर पर भगतराम, पुतिराम, भवानी व एक अन्य के विरुद्ध केस दर्ज हुआ तो वही रामपता की तहरीर पर लखपत, रामनिवास, अशोक सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया कि दोनों पक्ष के घायलों का इलाज कराया जा रहा है।