फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फिर तीन महिलाओं की कटी चोटी

फिर तीन महिलाओं की कटी चोटी

Mon, 14 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
फिर तीन महिलाओं की कटी चोटी
तारुन, खंडासा व अयोध्या क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

फैजाबाद। तारुन के अबनपुर गांव, खंडासा के गद्दौपुर व अयोध्या के कूढ़ा केशवपुर में तीन महिलाओं ने चोटी कटने का दावा किया है। हालांकि पुलिस इन सभी मामलों को अफवाह बता पल्ला झाड़ रही है।

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत अबनपुर निवासी सभाजीत शर्मा की पत्नी जानकी (50) सोमवार दोपहर घर में परिवारीजनों के साथ चारपाई पर सो रही थीं। तभी उनकी चोटी कट गई। इससे दहशत में आईं जानकी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


इस पर परिवारीजनों ने उन्हें तारुन सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. कुलदीप चौधरी ने बताया कि, जानकी डिप्रेशन का शिकार हैं। वहीं, परिवारीजनों का कहना है कि जानकी शर्मा चोटी कटते ही चिल्लाने लगीं थीं। उनका बेटा, बेटी व बहू पास ही थे अन्य कोई भी वहां नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने देखा तो चारपाई के बगल में जानकी की चोटी कटी पड़ी थी। अमरगंज प्रतिनिधि के अनुसार खंडासा के ग्राम गद्दौपुर निवासी संतोष की पत्नी रीता देवी (32) शिक्षा प्रेरक हैं। संतोष ने बताया कि, रविवार रात सोते वक्त एकाएक रीता के मुंह से कुछ टकराया।

इस पर वह चीखकर उठ गई तो देखा कि उसकी चोटी कट गई है। इससे घबराकर रीता बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।


वहीं, अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के सांई कर पुरवा निवासी ननकू की पत्नी ऊषा (45) ने भी रविवार रात सोते वक्त चोटी कटने की बात कही है। वहीं, अयोध्या, तारुन व खंडासा थाना पुलिस ने चोटी कटने की घटनाओं को महज अफवाह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed