फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संदिग्ध हाल में फल विक्रेता की जाल से लटकती मिली लाश

संदिग्ध हाल में फल विक्रेता की जाल से लटकती मिली लाश

Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में फल विक्रेता की जाल से लटकती मिली लाश
कुमारगंज कस्बे का मामला, छानबीन कर रही पुलिस
विज्ञापन

कुमारगंज (फैजाबाद)। कस्बा कुमारगंज में गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में फल विक्रेता की लाश उसके किराए के घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के मीरनघाट सदर बाजार निवासी विजय प्रकाश यादव उर्फ रिंकू (40) कई साल से कुमारगंज बाजार में परिवार के साथ रहकर खंडासा मोड़ पर फल व जूस की दुकान करता है। उसने फल आदि रखने के लिए दुकान के सामने एक कमरा किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह छह बजे इस कमरे की गैलरी के ऊपर लगे लोहे के जाल पर विजय प्रकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका देख स्थानीय लोगों ने कुमारगंज थाने में खबर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज राय ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय प्रकाश की पत्नी ने बताया कि, बुधवार रात 10 बजे पति दुकान बंद करके घर आया और खाना खाकर फिर बाहर चला गया। काफी देर तक विजय प्रकाश के नहीं लौटने पर पत्नी ने उसकी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला।


थानाध्यक्ष का कहना है कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। मामले में सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed