{"_id":"589760f54f1c1b3d63e808f1","slug":"26-lakh-gold-and-six-lakh-cash-caught-from-suv","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी से 26 लाख का सोना और छह लाख कैश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसयूवी से 26 लाख का सोना और छह लाख कैश पकड़ा
फैजाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद के तहसीनपुर टोल प्लाजा पर रविवार को कार से बरामद नकदी व सोने की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा तहसीनपुर पर एक लग्जरी कार से करीब छह लाख नकदी व 26 लाख का सोना पकड़ा गया। इसे कार की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। मजिस्ट्रेट व पुलिस की पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर जब्त नकदी व सोने को आयकर विभाग को सौंप दिया गया।
रविवार शाम को तहसीनपुर टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक कार की सीट के नीचे से करीब छह लाख नकदी और 26 लाख का सोना बरामद हुआ। कार फैजाबाद से लखनऊ जा रही थी। कार में मो. एजाज निवासी चौपटिया नाला लखनऊ सहित पांच लोग सवार थे।
पुलिस ने इनसे बरामद माल के बारे में पूछताछ की। कार सवारों में कोई भी बरामद सोने और नकदी का ब्यौरा नहीं दे सका। इसके बाद मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई। कुछ ही देर में आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पांचों से पूछताछ की।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान रौनाही स्टेटिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार के साथ थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। रौनाही थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि नकदी व सोने को जांच के लिए आयकर विभाग को दे दिया गया है।