{"_id":"5caf7e0fbdec223c9927669f","slug":"201555004943-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में सपा प्रत्याशी की बढ़ गई 59 लाख मूल्य की सपंति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल में सपा प्रत्याशी की बढ़ गई 59 लाख मूल्य की सपंति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त करने वाले सपा प्रत्याशी प्रत्याशी आनंदसेन की संपत्ति में दो साल में लगभग 59 लाख मूल्य का इजाफा हुआ है। नामांकन के दौरान दाखिल शपथ के मुताबिक इसके साथ ही उनके कर्ज में भी पौने दो गुना की वृद्धि हुई है। करोड़पति सपा प्रत्याशी के पास लगभग 3.62 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां है। पत्नी लखपति हैं।
फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल करने वाले आनंदसेन, स्व. मित्रसेन यादव के पुत्र हैं। उनका पैतृक घर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के भिटारी गांव में स्थित है। प्रत्याशी आनंदसेन ने वर्ष 2018-19 में 2440151 रुपये का व पत्नी ने 327841 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया था।
प्रत्याशी आनंदसेन पर कुल 56787 रुपये का सरकारी बकाया है। उनके आर्या फिलिंग स्टेशन के नाम 15.03 लाख रुपये का ऋण भी है। 04 फरवरी 2017 को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक उस समय सरकारी बकाया 54602 रुपये और आर्या फिलिंग स्टेशन पर 8.77 लाख रुपये कर्ज था। यह बकाया दो साल में लगभग 6.26 लाख रुपये बढ़ गया।
विज्ञापन
उनके पास 2017 में कुल 30309447.05 रुपये की चल-अचल संपत्तियां थी। इनमें चल संपत्ति लगभग 19734447.05 रुपये और अचल संपत्तियां 10575000 रुपये की अचल संपत्तियां थी। लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार अब उनकी कुल चल-अचल संपत्ति का मूल्य 36241141.45 रुपये तक पहुंच गई है। इनमें चल संपत्तियां 15916141.45 रुपये और अचल संपत्तियां 20325000 रुपये की है।
साफ है कि चल संपत्तियों में कमी तो अचल संपत्तियों में वृद्धि हुई है। इन दो सालों में सपा प्रत्याशी की संपत्तियों में लगभग 59 लाख रुपये मूल्य का इजाफा हुआ है। इसी तरह उनकी पत्नी की चल अचल संपत्तियों में लगभग 5.45 लाख रुपये मूल्य का इजाफा हुआ है। सेन वाहनों और असलहों के शौकीन है। उनके पास राइफल, रिवॉल्वर के साथ बंदूक है तो लाखों के वाहनों में फारच्यूनर, सुजुकी ब्रेजा, टैंकर के साथ ट्रैक्टर है। इनकी पत्नी के पास भी एक ट्रैक्टर है।
अचल संपत्तियों के रूप में इनके पैतृक गांव के साथ ही इनायतनगर, हरदोइया, अछोरा, कल्याणपुर में कृषि भूमि, गांव के साथ ही फैजाबाद, लखनऊ और गाजियाबाद में आवासीय भवन हैं। उनके पास 1.10 लाख रुपये का सोना तो पत्नी के पास 12.50 का सोने और चांदी के सामान हैं।