{"_id":"59bffbf14f1c1b1c688b550c","slug":"201505754097-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने सराफा व्यवसाई को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने सराफा व्यवसाई को रौंदा, मौत
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज। रायबरेली हाईवे पर सोमवार तड़के टहलने निकले सराफा व्यवसायी को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे लगे बिजली व टेलीफोन के पोल को तोड़ता हुआ चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे को लेकर कोहराम मचा रहा। व्यापारी भी आक्रोशित दिखे।
कुमारगंज बाजार में रहने वाले 50 वर्षीय रामबरन कौशल पुत्र हरिप्रसाद कौशल रोज की तरह सोमवार सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर कुत्ते समेत टहलते हुए वह शिवनाथपुर गांव के पास से होते हुए कुमारगंज जा रहे थे।
जगदीशपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें रौंद दिया, इसके बाद सड़क के किनारे लगे बिजली व टेलीफोन पोल को तोड़ते हुए चालक ट्रक समेत फैजाबाद की तरफ फरार हो गया। हादसा होता देख लोग वहां पहुंचे तब तक रामबरन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
लोगों ने घटना की सूचना कुमारगंज पुलिस को दी, सूचना के बाद थानाध्यक्ष नीरज राय व एसआई धर्मराज सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर ट्रक पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई, लेकिन ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।
घटनास्थल के बगल स्थित एक घर के व्यक्ति पर मृतक के परिवारीजनों ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि उसी की मिलीभगत से चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
मृतक के परिवारीजन जिस व्यक्ति पर ट्रक चालक को भगाने का आरोप लगा रहे थे, उसे पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फैजाबाद भेजवा दिया है। थानाध्यक्ष नीरज राय के अनुसार रामबरन कौशल के पुत्र आयुष्मान की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की कुमारगंज बाजार में सराफा व जनरल स्टोर की दुकान है। उसके परिवार में पत्नी, दो लड़कियां व एक लड़का है।