फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बाबरी पक्षकार को धमकी देने वाला युवक भेजा गया जेल

बाबरी पक्षकार को धमकी देने वाला युवक भेजा गया जेल

Thu, 25 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाबरी पक्षकार को धमकी देने वाला युवक भेजा गया जेल
पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। विवादित ढांचे के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को आठ पन्ने का पत्र लिख कर धमकी देने के आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह को बुधवार देर रात मुसाफिरखाना थाने के दादरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

रात में ही मुसाफिरखाना थाने पहुंची राम जन्मभूमि थाना पुलिस आरोपी को अपने साथ फैजाबाद ले आई। रामजन्म थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि के विवादित ढांचे पर कोर्ट में चल रहे केस के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को बुधवार देर शाम स्पीड पोस्ट से भेजा गया पत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ पन्ने के इस पत्र में इकबाल अंसारी को विवादित स्थलों पर से अपना दावा वापस लेने को कहा गया था। ऐसा नहीं होने कि स्थिति में धमकी दी गई थी। पत्र के अंत में सूर्य प्रकाश सिंह निवासी दादरा मुसाफिरखाना अमेठी लिखा था।

इकबाल अंसारी की तहरीर मिलने के बाद थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने रात में ही पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सक्रिय मुसाफिरखाना एसएचओ विश्वनाथ यादव ने भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के घर छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया।

देर रात पहुंची थाना राम जन्मभूमि पुलिस आरोपी को अपने साथ फैजाबाद ले आई। रामजन्म पुलिस ने आरोपी सूर्य प्रकाश को सीजीएम कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जेल जाने से पहले आरोपी सूर्य प्रकाश का कहना है की उसने धमकी के रूप में पत्र इकबाल अंसारी को नहीं लिखा। इकबाल अंसारी को सद् बुद्धि आये की वह बाबरी हठ छोड़ दें। कहा कि वह इकबाल को भगाना नहीं बल्कि गले लगाना चाहता है।

आरोपी सूर्य प्रकाश गौरक्षा दल का मुसाफिरखाना प्रमुख भी है। वहीं बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि उन्हें पहले भी कई बार ऐसे पत्र मिल चुके हैं। जिनमें अपशब्दों का प्रयोग किया जाता था। लेकिन उसमें नाम पता नहीं होता था।

कहा कि संभवत: उन पत्रों को भी इसी युवक द्वारा भेजा गया था। इकबाल ने अपनी सुरक्षा में इजाफा किए जाने की मांग की है। एसएसपी फैजाबाद जोगेंद्र कुमार का कहना है की आरोपी ने धर्म के आधार पर विद्वेष फैलाने का प्रयास किया है, मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


दादरा के लोगों की मानें तो सूर्य प्रकाश की गिनती गांव के अच्छे लोगों में होती है। उसकी कोई आपराधिक छवि नहीं है। सूर्य प्रकाश विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा है और संगठन के कार्यक्रमों में खासा सक्रिय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed