{"_id":"5c72e399bdec224af7152564","slug":"171551033241-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कुख्यात कालिया गिरोह ने की थी पेट्रोल पंप से 16.22 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के कुख्यात कालिया गिरोह ने की थी पेट्रोल पंप से 16.22 लाख की लूट
विज्ञापन
अयोध्या। हाईवे पर दिनदहाड़े नवरंग पेट्रोल पंप का कैश ले जा रही स्कूल बस से बीती 11 फरवरी को थाना कैंट के कोटसराय ओवरब्रिज के पास हुई 16.22 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया।
अयोध्या से लेकर दिल्ली तक हुई जांच में सामने आया है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला दिल्ली का कुख्यात कालिया गिरोह था। मगर, मुख्य सूत्रधार पेट्रोल पंप मालिक की उस स्कूली बस का ड्राइवर निकला, जिससे पेट्रोल पंप का कैश बैंक भेजा जा रहा था। पुलिस ने लूट में शामिल गिरोह के छह आरोपियों को आठ लाख रुपये समेत गिरफ्तार किया है। लेकिन शातिर कालिया समेत दो बदमाश अभी पकड़ से दूर हैं।
वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि नवरंग पेट्रोल पंप का कैश लेकर जा रही स्कूली बस से हुई 16.22 लाख रुपये की लूट की योजना पंप मालिक के स्कूल के ड्राइवर शुभम निवासी पूरे बसहा थाना रौनाही ने बनाई थी।
विज्ञापन
उसने अपने गांव के साथी टिट्टू सिंह के साथ मिलकर टीपू सुलतान निवासी मिर्जापुर कोतवाली अयोध्या, शेरू कुरैशी निवासी कसाबबाड़ा कोतवाली नगर से संपर्क किया। इसके बाद सबने दिल्ली के सुंदर नगरी निवासी कुख्यात अपराधी कालिया से संपर्क किया। उसे बताया कि इस लूट में उन्हें एक करोड़ रुपये तक मिल सकता है।
इसके बाद लूट की घटना से करीब 10 दिन पहले कालिया के साथ आए जमील उर्फ बबलू निवासी नेहरू बिहार भजनपुरा थाना खजूरी दिल्ली, अबरार अहमद निवासी अलवी नगर थाना लोरी गाजियाबाद, जाबिर निवासी मिर्जापुर माफी कोतवाली अयोध्या व लालजी गौड़ निवासी मकबरा कोतवाली नगर, अयोध्या के साथ मिलकर कसाबबाड़ा स्थित मकान में लूट की योजना बनाई।
इसके बाद बाइक पर सवार होकर बस से लूट का असफल प्रयास किया, लेकिन बस की रफ्तार तेज होने से वह बाइक से उसका पीछा नहीं कर पाए। इसके बाद कालिया दिल्ली से एक चोरी की कार लेकर अयोध्या आया और नौ फरवरी से लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
11 फरवरी को पेट्रोल पंप पर मौजूद शुभम ने इन सभी को स्कूल बस से कैश ले जाने की सूचना दी, जिसके बाद हाईवे पर मौजूद कार पर सवार कालिया, जमील, टीपू, अबरार, जुबैद व जाबिर बस के पीछे लग गए, जबकि शुभम व टिट्टू बाइक से पीछे मौजूद रहे।
इन लुटेरों ने कोटसराय ओवरब्रिज के पास स्कूल बस को ओवरटेक कर रोका, जिसके बाद टीपू ने कैश ले जा रहे ड्राइवर व कैशियर को तमंचा सटा दिया। बाकी बदमाश उससे 16.22 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। उधर, पुलिस द्वारा वारदात का खुलासा करने पर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में करीब 30 पंप मालिकों ने एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत घटना का खुलासा करने वाली पूरी टीम को बुके देकर व माला पहनाकर उनका आभार जताया।
एसएसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में कई बार शुभम की तस्वीर दिखने पर उसे शक के आधार पर उठाया गया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई, लेकिन वह कई दिनों तक पुलिस को बरगलाता रहा। बाद में उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल आदि के बाद जब और सख्ती की गई तो उसने घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने शनिवार की रात करीब 11:50 बजे हाईवे पर स्थित फौजी ढाबा के पास से टीपू, जमील, अबरार, जाबिर, लालजी व शुभम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट में प्रयोग की गई कार, आठ लाख रुपये, दो तमंचे बरामद हुए। बताया कि मामले में अभी पुलिस को कालिया, टिट्टू की तलाश है।