फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School van crashes; driver injured, children safe.

Varanasi News: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल, बच्चे सुरक्षित

Sat, 12 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
School van crashes; driver injured, children safe.
वाराणसी। छावनी क्षेत्र के होटल क्लार्क के पास शुक्रवार सुबह स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुत्ते को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ, जिसमें वैन चालक शोभित घायल हो गया, सभी बच्चे सुरक्षित रहे। शोभित ने पुलिस को बताया कि छावनी के सैंट मैरी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। कुत्ते को बचाने के लिए उसने वाहन को किनारे करने की कोशिश की। नाली के पास की जमीन धंस गई और वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने वैन में सवार सभी बच्चों को उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। घायल चालक शोभित को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। क्षतिग्रस्त वाहन को रिकवरी वैन से थाने भिजवा दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article