फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विदेश भेजने के नाम पर 10 लोगों से लाखों की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 10 लोगों से लाखों की ठगी

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 10 लोगों से लाखों की ठगी
मवई। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लोगों से करीब सात लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना अंतर्गत सिद्धि गांव निवासी मो. फहीम की शिकायत पर शनिवार को हुनहुना गांव निवासी ट्रेवेल एजेंसी संचालक शारिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि करीब सात माह पहले उसकी मुलाकात हुनहुना गांव निवासी व ट्रैवेल एजेंसी अल सलेह इंटर प्राइजेज मवई चौराहा के संचालक शारिक से हुई।

उसने सऊदी अरब और दुबई भेजने के नाम पर मो. फहीम के भाई नादिर अली से 40 हजार, गांव के आशिफ अली से 75 हजार, आरिफ से 75 हजार, तालिब से 65 हजार, आलम से 85 हजार, समीम से 85 हजार, नूर आलम से 30 हजार, साहिर से 26 हजार, निहाल से 30 हजार और कलीम से 45 हजार लिया और विदेश भेजने की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन


पीड़ितों का आरोप है कि ज्यादा जोर देने पर कार्य का वीजा न देकर टूरिस्ट वीजा दे दिया और हवाई जहाज के फर्जी टिकट थमा दिया। इसकी जानकारी हुई जब एयर लाइंस की वेबसाइट चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद मवई पुलिस ने शनिवार को आरोपी शारिक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मवई कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed