{"_id":"5b85920242c7924639037bdc","slug":"161535480322-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट माफियाओं ने बोला यातायात अधीक्षक के आवास पर धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट माफियाओं ने बोला यातायात अधीक्षक के आवास पर धावा
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट माफिया ने बोला यातायात अधीक्षक के घर धावा
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन के फैजाबाद परिक्षेत्र में सक्रिय टिकट मफिया गिरोह ने मंगलवार दोपहर यातायात अधीक्षक एसएन शुक्ला के घर पर धावा बोल दिया। यातायात अधीक्षक खुद को कमरे में बंद किसी तरह जान बचाई। बाद में यूपी-100 की गाड़ी पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। यातायात अधीक्षक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
यातायात अधीक्षक ने बताया कि एक माह से फील्ड में गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। 24 अगस्त को सुल्तानपुर-कादीपुर मार्ग पर सुल्तानपुर डिपो की बस (यूपी 44 टी 0039) में 24 यात्री बिना टिकट पाये गए थे। इस पर परिचालक सुनील कुमार सिंह ने बेबिल मशीन छीनकर हंगामा खड़ा कर दिया था।
यातायात अधीक्षक का आरोप है कि आरोपी परिचालक का एक मित्र व सुल्तानपुर डिपो का परिचालक पवन शुक्ला तीन दिनों से उनका पीछा कर रहा है। 26 अगस्त को 7-8 लोगों समेत सुल्तानपुर के कादीपुर स्थित उनके पैतृक आवास ग्राम सरैया कैलहनपुर थाना जयसिंह पहुंचा। फिर 27 अगस्त को उनके क्वार्टर-5 ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंचा, घर पर मौजूद उनकी पत्नी को डराया धमकाया था।
विज्ञापन
28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे हमला करने की नीयत से फिर आ धमका। दरवाजा न खोलने पर पवन शुक्ला समेत अन्य लोग दरवाजा तोड़ने लगे। यातायात अधीक्षक ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती पवन शुक्ला साथियों समेत फरार हो गया। नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।