{"_id":"5957eee24f1c1b0f658b4828","slug":"161498935010-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में नौकरी का झांसा दे फर्जीवाड़ा करने वाले दंपती समेत तीन बंदी
आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी, बेल्ट व जूते बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। अपने को पुलिस अधिकारी बता लोगों को जेल पुलिस व सिविल पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी समेत तीन लोगों को शहर में एक किराए के मकान से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सिली हुई वर्दी, बैच, जूते व बेल्ट आदि बरामद किए हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली कि शहर में महिंद्रा कोचिंग के बगल एक मकान में कुछ लोग खुद को पुलिस अधिकारी बता बेरोजगार युवकों को जेल पुलिस व नागरिक पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पैसे की उगाही कर रहे हैं। इस पर नगर कोतवाल प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने शुक्रवार को उक्त मकान पर छापा मारकर वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान अरविंद गौतम पुत्र दयाराम गौतम निवासी बड़ागांव थाना इनायतनगर, संगीता पत्नी अरविंद गौतम निवासी बड़ागांव थाना इनायतनगर व रामचंद्र साहू उर्फ पप्पू पुत्र रामओर निवासी लोगांगी धनपतनगर थाना कूड़ेभार जिला सुलतानपुर के रूप में हुई।