फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शराब के नशे में आग लगाकर की आत्महत्या

शराब के नशे में आग लगाकर की आत्महत्या

Tue, 04 Jun 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में आग लगाकर की आत्महत्या
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत बेगमगंज गढै़या निवासी एक युवक ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, नाकाम होने पर उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन



घरवाले उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। पुलिस व घरवालों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। वह घटना के समय भी शराब के नशे में था।
विज्ञापन



थाना कैंट के बेगमगंज गढै़या में रहने वाले युवक राहुल यादव (27) ने सोमवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इस दौरान परिवारीजनों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार सुबह वह घर से कहीं निकला। फिर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। सुबह करीब 8 बजे उसके कमरे से धुआं निकलता देख परिवारीजनों ने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो राहुल लपटों से घिरा हुआ था।


आग बुझाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक शराब का आदी था, कोई काम नहीं होने के कारण वो अवसाद में भी रहता था।



उसके परिवारीजनों के अनुसार उसने रात में शराब के नशे में फांसी लगाने का प्रयास किया था, सुबह आग लगाते समय भी वो नशे में था। उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed