फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब जिले में मतदाताओं की संख्या हुई 17.85 लाख

अब जिले में मतदाताओं की संख्या हुई 17.85 लाख

Thu, 02 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
अब जिले में मतदाताओं की संख्या हुई 17.85 लाख
चुनाव घोषणा के बाद 13 हजार 619 वोटर बढ़े
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में मतदाताओं की संख्या अब 17 लाख 85 हजार 15 हो गई है। लोकसभा चुनाव में यह मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव घोषणा के बाद 13 हजार 619 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद और आवेदन की अंतिम तिथि के बीच किए गए आवेदन के बाद की है।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। जिले की कुल जनसंख्या 27 लाख 80 हजार 531 है। अब मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 85 हजार 15 है। इसमें से नौ लाख 56 हजार 66 पुरुष मतदाता और आठ लाख 28 हजार 883 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


अन्य मतदाता की संख्या 66 है, जबकि सर्विस मतदाता की संख्या 2333 है। जनपद का ईपी रेशियो 64.20 है। ईपी का जेंडर रेशियो 961 है, जबकि जनसंख्या के सापेक्ष जेंडर रेशियो 867 है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के मुताबिक, जिले में 11237 दिव्यांग पेंशनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी मतदाता है। वोट डालने के लिए जिले में कुल 1128 मतदान केंद्र और 2079 मतदेय स्थल बनाए गए है जिसमें से 261 मतदेय स्थल शहरी क्षेत्र में तथा 1818 मतदेय स्थल ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए है। हर मतदेय स्थल पर एक-एक कुल 2079 बीएलओ को मतदाता की सुविधा के लिए तैनात किया गया है।


साथ में 206 सुपरवाइजर को भी लगाया गया है। जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने के लिए लोकसभा क्षेत्र को 25 जोन व 193 सेक्टर में बांटकर 25 जोनल व 193 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

फैक्ट फाइल
जिले की कुल जनसंख्या- 27 लाख 80 हजार 531
मतदाताओं की कुल संख्या- 17 लाख 85 हजार 15
पुरुष मतदाता- 9 लाख 56 हजार 66
महिला मतदाता- 8 लाख 28 हजार 883
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed