{"_id":"593506ae4f1c1be1608b459d","slug":"149664735514-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का केस
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की मौत, हत्या का केस
मवई। दहेज की खातिर महिला को जलाकर मार डालने का ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए रविवार को पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी जेठ को उठा लिया है। पूछताछ की जा रही है।
बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के गुलामाबाद की रहने वाली प्रवेश कुमारी ने रविवार को थाना मवई में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने बेटी बीनू उर्फ गुड़िया (25) की शादी पांच साल पहले फैजाबाद जनपद के मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के रहने वाले दयाशंकर के बेटे रामशंकर से की थी। शादी के दो साल तक सब ठीक चला। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की खातिर बेटी गुड़िया को अक्सर पीटते रहे। गुड़िया फोन पर प्रताड़ना के बारे में बताया करती थी। मगर उसे समझा दिया जाता था। ससुराल वालों ने दहेज नहीं मिला तो दो जून को गुड़िया को जला दिया। इसकी सूचना उसे ससुराल के ग्रामीणों से मिली, वह बेटी को देखने पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। प्रवेश कुमारी ने थाना मवई में पति रामशंकर, ससुर दयाशंकर, जेठ कृपाशंकर व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष मवई अमर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।