{"_id":"59e4e5c94f1c1b76678b60bb","slug":"131508173257-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का खून, सगे भाई को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तों का खून, सगे भाई को काट डाला
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा बाजार (फैजाबाद)। किसी बात पर भड़के बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। छोटे भाई की गरदन कट कर अलग हो गई।
घटना को छिपाने के लिए पिता की सहायता से सोमवार भोर लाश को सरयू नदी में फेंक दिया। पुलिस गोताखोरों की सहायता से नदी में शव को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने आरोपी भाई व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने जुर्म कुबूल लिया है। घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है।
थाना महाराजगंज अंतर्गत पुलिस चौकी पूरा बाजार के गांव रामपुर पुवारी माझा सीताराम का पुरवा में रविवार रात रामलीला का मंचन हो रहा था।
गांव के रामसिंगार के छह पुत्रों में सबसे बड़ा 26 वर्षीय प्रभुनाथ निषाद रात करीब तीन बजे रामलीला देखकर घर आया। उसने सो रहे सबसे छोटे भाई 13 वर्षीय छोटेलाल निषाद पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी गरदन कट कर अलग हो गई।
शोर सुनकर उसकी मां सीता निषाद व पिता राम सिंगार समेत परिवार के लोग दौड़े, तब तक छोटे लाल की मौत हो चुकी थी। पिता रामसिंगार ने बताया कि प्रभुनाथ नशे का आदी है।
विज्ञापन
वह रात में भी नशे में था। इस हत्या की जानकारी पुलिस को नहीं हो, इसलिए सोमवार सुबह लगभग पांच बजे ही लाश को सरयू नदी में फेंक दिया गया।
गांव के ही किसी व्यक्ति ने यह सूचना सुबह यूपी-100 को दे दी, जिस पर पुलिस पहुंची और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी पूरा बाजार को दी गई।
पूरा चौकी इंचार्ज सत्येंद्र पाल सिंह ने घटना स्थल पर जांच की। थानाध्यक्ष महाराजगंज व सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे। सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने अयोध्या से गोताखोर मंगवाकर लाश की खोज शुरू कराई।
सोमवार शाम तक शव बरामद नहीं हुआ। एसओ महाराजगंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने प्रभुनाथ निषाद व पिता राम सिंगार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने जुर्म स्वीकार किया है। शव की तलाश की जा रही है।