{"_id":"5b157ec14f1c1b644d8b4b5d","slug":"121528135361-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
हैदरगंज (फैजाबाद)। जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने सातवें दिन सोमवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र हैदरगंज के धमहर के चोपईराम मिश्र का पूरा में 21 मई को विवादित जमीन पर उपले-कंडा रखने को लेकर गांव के अशोक कुमार व हरीराम के परिवार वालों के बीच में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान अशोक सहित उसकी मां व पत्नी सरोज घायल हुई थी। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत गंभीर होने पर सरोज (45) पत्नी अशोक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामचंद्र सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।