फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली, लखनऊ रेफर

पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Sat, 08 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली, लखनऊ रेफर
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव में बीती रात रंजिश के चलते एक महिला को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इनायतनगर थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव निवासी राजकुमार तिवारी शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे अपने दरवाजे पर पत्नी गायत्री (35) के साथ किसी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी गांव के ही रहने वाले विजय प्रकाश तिवारी, राजबहादुर तिवारी, राजू मौर्या, श्याम बहादुर गुप्ता, सत्येंद्र कुमार तिवारी, रमेश कुमार कोरी व बसवारखुर्द निवासी देव कुमार दुबे आए और गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली गायत्री के पैर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक हमलावर मौके से भाग गए। परिवारीजनों ने घायल महिला को मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इनायतनगर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि घायल महिला के पति राजकुमार तिवारी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


बताया कि मामला रंजिश से जुड़ा हुआ है और काफी दिनों से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व मारपीट करने की घटनाएं चली आ रही हैं। वर्ष 2015 में हुए ग्राम प्रधानी के चुनाव के बाद जगप्रसाद साहू की हत्या के बाद गांव के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed