फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अपराधी सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने को तैयार रहें : एसएसपी

अपराधी सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने को तैयार रहें : एसएसपी

Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अपराधी सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने को तैयार रहें : एसएसपी
अपराधी सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने को तैयार रहें : एसएसपी
विज्ञापन

फैजाबाद। कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। अपराधी सुधर जाएं अन्यथा वह जेल जाने के लिए तैयार रहें। यह बातें सोमवार को नवागत एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले अब सीओ स्तर का अधिकारी देखेगा। जिसका आदेश दे दिया गया है।

हमारा प्रयास होगा कि महिला पुलिस को अच्छी व्यवस्था दी जाए। जिन थानों व चौकियों में महिला पुलिस के लिए शौचालय नहीं है, वहां निर्माण के लिए सरकार से बजट मांगा जाएगा। कहा कि पुलिस और जनता के मध्य अच्छा तालमेल रखा जाएगा। हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का व्यवहार जनता के साथ मित्रवत होना चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी जैसा व्यवहार अपने प्रति चाहते हैं उसी तरह का व्यवहार उन्हें जनता के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि जिले भर में जितने दुर्गा पंडाल लगाए गए हैं उनकी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। बताया कि वो 2007 बैच के आईपीएस हैं और अब तक छह जनपदों में तैनात रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व वह एटीएस के एसपी थे। कहा कि मऊ जनपद में जब मेरी तैनाती हुई, तैनाती के पांच दिन में ही एक मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को मार गिराया था। इस साहसिक अभियान के लिए राष्ट्रपति ने वीरता पदक उन्हें प्रदान किया था। कहा कि यहां भी अपराधियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। इस दौरान एसपी ग्रामीण संजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed