फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश

महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश

Thu, 10 May 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश
महिला अपराधों पर लगाएं प्रभावी अंकुश
विज्ञापन

फैजाबाद। डीआईजी ओंकार सिंह ने बुधवार को परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की मासिक बैठक में कानून व्यवस्था व अपराधों की स्थिति की समीक्षा की। महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ ऐसे अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कठोर दंड दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में डीआईजी ओंकार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लूट व छिनैती की घटनाओं को पेट्रोलिंग कर रोका जाए। शेष वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, जनपदों में पंजीकृत गैंग, पुरस्कार घोषित अपराधियों, माफिया, मादक पदार्थ, पशु क्रूरता व गोकसी के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। कहा कि प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित समय से जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार करें। इसके साथ ही शिकायत पर बिना हीलाहवाली किए तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाए। समीक्षा बैठक में एसएसपी फैजाबाद डॉ. मनोज कुमार, एसपी सुलतानपुर अमित वर्मा, एसपी बाराबंकी वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, एसपी अंबेडकरनगर संतोष कुमार मिश्रा व एसपी अमेठी कुंतल किशोर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed