फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भाजपा नेता पर हमला, सपा नेता समेत 30 अज्ञात पर केस

भाजपा नेता पर हमला, सपा नेता समेत 30 अज्ञात पर केस

Mon, 06 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर हमला, सपा नेता समेत 30 अज्ञात पर केस
अमरगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के भखौली पूरे कुंजल के समीप रविवार रात करीब 12:30 बजे कुछ लोगों ने भाजपा नेता अनूप सिंह रानू की गाड़ी को रोककर उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में सपा नेता अनिल यादव उर्फ पप्पू व 30 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



खंडासा के ही चितौरा निवासी भाजपा नेता अनूप सिंह रानू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार रात वह एक निमंत्रण से लौट रहे थे तभी भखौली ग्राम पंचायत के पूरे कुंजल के समीप पहले से घात लगाए बैठे अनिल यादव उर्फ पप्पू निवासी नागीपुर व रवि यादव निवासी जिगनाही तथा उनके समर्थकों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उनके वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए वाहन में तोड़फोड़ की व जान से मार डालने की धमकी देते हुए उन पर फायर भी किया। किसी तरह भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता ने बताया कि अनूप सिंह रानू की तहरीर पर अनिल यादव उर्फ पप्पू व रवि यादव सहित 30 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल से एक एसयूवी मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed