फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर बाप को मार डाला

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर बाप को मार डाला

Wed, 11 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर बाप को मार डाला
फैजाबाद। बेटी ने प्रेम में बाधक बन रहे पिता की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। घटना के बाद प्रेमी के साथ भागने की फिराक में बेटी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बेटी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पाराखान निवासी रतीराम साहू (62) की पत्नी का निधन कई वर्ष पूर्व हो गया था। रतीराम इकलौती पुत्री रेनू (22) को लेकर मोहतरिमनगर में एक किराये के मकान में रहते थे। वे मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करते थे।
विज्ञापन


रेनू की शादी भी कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी थी, लेकिन वह ससुराल न जाकर पिता के साथ मोहतरिमनगर में ही रहती थी, जिससे उसकी शादी भी टूट गई थी।

उसका संबंध इंद्र बहादुर यादव से हो गया था। दोनों लिवइन रिलेशनशिप में थे। इसका रतीराम विरोध करता था। पुलिस के अनुसार रतीराम की तबियत खराब थी। वह घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर शाम उसने बिस्तर पर ही नित्यकर्म कर दिया था, जिस पर रेनू उससे झगड़ने लगी। बात बढ़ने पर रेनू ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को डंडे से पीटकर मार डाला।

घटना के बाद रेनू, प्रेमी सहित भागने की फिराक थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेनू व प्रेमी से पूछताछ शुरू की तो मामले की जानकारी हुई।


मौके से प्रेमी की बाइक भी बरामद की गई। मंगलवार की शाम रेनू साहू व इंद्रबहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी इंचार्ज वीर सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed