फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewelry worth 25 lakh stolen from a bullion shop.

Ayodhya News: सराफा दुकान से 25 लाख के आभूषण चोरी

Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 25 lakh stolen from a bullion shop.
ज्वेलरी की दुकान में जांच करती पुलिस
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार में सोमवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। कमल ज्वेलर्स से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपये उठा ले गए। बगल के गौरव मिष्ठान भंडार से 500 रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गौरव मिष्ठान भंडार के संचालक गौरव ने दुकान का काउंटर टूटा देखा। उन्हें काउंटर से 500 रुपये गायब मिले। उन्होंने बगल की कमल ज्वेलर्स का शटर देखा तो उसका भी ताला टूटा मिला। गौरव ने तत्काल कमल ज्वेलर्स के संचालक विपिन कौशल को सूचना दी। विपिन कौशल ने दुकान पहुंचकर सामान बिखरा देखा और चोरी की पुष्टि की। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश सिंह, उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह और उत्कर्ष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई देने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल से इंवर्टर और उपकरण उठा ले गए चोर

पूराबाजार। मड़ना स्थित एक इंस्टीट्यूट से चोरों ने 21 अगस्त की रात ताला तोड़कर इंवर्टर, चार बैटरी, प्रिंटर, दो एलईडी मॉनिटर और वाईफाई बॉक्स पार कर दिया। कार्यालय अधीक्षक परम देव पटेल ने महराजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में तीन लोगों पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले इन तीनों को कॉलेज के आसपास देखा गया था। थानाध्यक्ष महराजगंज देवेंद्र सिंह ने एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed