{"_id":"6a8ddcf1e6642e036504cd58","slug":"five-kilograms-of-cannabis-found-in-the-general-coach-of-the-amrit-bharat-train-gonda-news-c-100-1-slko1026-165022-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अमृत भारत ट्रेन के जनरल कोच में मिला पांच किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अमृत भारत ट्रेन के जनरल कोच में मिला पांच किलो गांजा
Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आरपीएफ और नारकोटिक्स टास्क टीम ने मंगलवार को अमृत भारत ट्रेन के जनरल कोच से करीब पांच लाख रुपये कीमत का पांच किलो गांजा बरामद किया। कोच में गांजा मिलने के बाद कई यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आरपीएफ ने गांजे को लावारिस संपत्ति के रूप में कब्जे में लेकर जीआरपी को सौंप दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि मंगलवार सुबह सहरसा से पंजाब जा रही ट्रेन की टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। बरुआचक के पास चलती ट्रेन में तलाशी के दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध बैग मिला। यात्रियों से पूछताछ में बैग के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। ट्रेन गोंडा जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ और सीआईबी के अधिकारियों की मौजूदगी में बैग खोला गया। इसमें एक पैकेट में करीब पांच किलो गांजा मिला। टीम ने गांजा कब्जे में लिया और कार्रवाई पूरी करने के बाद जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने रोजनामचा में लावारिस संपत्ति के रूप में मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक विवेकानंद यादव को विवेचना सौंपी है। (संवाद)