{"_id":"59d90c394f1c1b69678b48c2","slug":"111507396665-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से एमसीबी चुराने गए युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर से एमसीबी चुराने गए युवक की करंट लगने से मौत
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के ट्रांसफार्मर से एमसीवी चुराना महंगा पड़ गया। चोरी करते हुए युवक हादसे का शिकार हो गया और करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शुक्रवार रात कैंट थाना क्षेत्र के नयापुरवा इलाके में नगर के मोची टोला इलाके का रहने वाला युवक मोहम्मद अल्ताफ ट्रांसफार्मर से एमसीवी चुराने पहुंचा। ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लगी सुरक्षा जाली को फांद कर युवक ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। तांबे की एमसीवी को काटने लगा। इस दौरान उसे तेज झटका लगा और हाई वोल्टेज करंट ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी कैंट राजेश सिंह का कहना है कि पुलिस को घटनास्थल से तार काटने वाला प्लास और पेंचकस बरामद हुआ है। इसके आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक चोरी की नीयत से ट्रांसफार्मर के अंदर घुसा था।